नई दिल्ली, 12/01/2026
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेहोश होने की समस्या के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को ऑल-इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां पिछले हफ्ते दो बार बेहोश होने के बाद उनका एमआरआई किया जाएगा. 10 जनवरी को जब वह वॉशरूम गए थे, तो उन्हें दो बार बेहोशी के दौरे पड़े थे.
एम्स मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि आज वह चेकअप के लिए एम्स आए थे, जब डॉक्टरों ने उन्हें सलाह देते हुए जोर दिया कि उन्हें टेस्ट के लिए भर्ती होना चाहिए. बता दें बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पूर्व उपराष्ट्रपति को इस तरह की बेहोश होने की समस्या हुई है. इससे पहले भी उपराष्ट्रपति रहते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वह गुजरात के कच्छ में, उत्तराखंड में केरल और दिल्ली में कई बार अचानक बेहोश हो चुके हैं. बता दें कि जगदीप धड़कन धड़कन ने पिछले साल 21 जुलाई को अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.
राष्ट्रपति को भेजे गए अपने इस्तीफे में धनखड़ ने लिखा था कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा सौपता हूं. उसके बाद फिर से उपराष्ट्रपति के चुनाव हुए थे, जिसमें सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना गया था.
