न्यूज डेस्क, 29/12/2025
नए साल 2026 का स्वागत हर कोई उत्साह और उम्मीदों के साथ कर रहा है. हर कोई चाहता है कि आने वाला साल खुशियों, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि से भरा हो. मान्यता है कि साल के पहले दिन किए गए विशेष उपाय पूरे साल घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-धान्य बनाए रखते हैं. आइए जानते हैं लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र से कि, 1 जनवरी को कौन-कौन से कार्य करना शुभ होता है.
1. गायत्री मंत्र या लक्ष्मी सूक्त का पाठ
साल की शुरुआत में गायत्री मंत्र या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. यह उपाय मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि दोनों लाने में मदद करता है.
2. इष्ट देव का पूजन
अपने इष्ट देव का पूजन करना भी अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से भक्त के घर में पूरे साल सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.
3. रंगोली बनाएं
सनातन धर्म में शुभ अवसर पर रंगोली बनाना बेहद जरूरी माना गया है. नए साल के दिन घर के दरवाजे या मंदिर के पास रंगोली बनाकर आप सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का स्वागत कर सकते हैं.
4. दान-पुण्य करें
दान-पुण्य करने से घर में धन की वृद्धि होती है. ब्राह्मण, गरीब या जरूरतमंद को दान देने से पूरे साल आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
5. गोमती चक्र रखें
1 जनवरी को 11 गोमती चक्र घर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलती है. यह उपाय माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है.
6. धातु का कछुआ
धातु का कछुआ घर में लाना भी शुभ माना जाता है. इससे घर में समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.
7. मोर पंख रखें
मोर पंख सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है. इसे घर में रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं होता और पूरे साल मां लक्ष्मी व भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है.
8. शंख बजाएं
शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. नए साल की शुरुआत पर शंख बजाने से घर में शुभता और सकारात्मकता बनी रहती है.
9. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. साल की पहली तारीख पर इसे घर में लगाने से बरकत आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
