चंडीगढ़, 17/12/2024
शिरोमणी अकाली दल ने आज केंद्र और पंजाब सरकार से पूछा है कि क्या पंजाबियों को अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने के लिए वीज़ा की आवश्यकता है?
आज यहां एक प्रेस काफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि लगभग एक साल से पंजाबियों को शंभू बाॅर्डर के जरिए दिल्ली जाने की अनुमति नही दी जा रही है। उन्होने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 22 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद, केंद्र और आप की अगुवाई वाली राज्य सरकार किसान नेता की खराब सेहत को देखकर भी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए मनाने में नाकाम रही है। उन्होने कहा कि अगर डल्लेवाल की जान को कुछ भी हुआ तो इसके लिए केंद्र और आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जिम्मेदार होंगीं।
अकाली नेता ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान डल्लेवाल की भूख हड़ताल और किसानों के मुददों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने में बुरी तरह विफल रही हैं। उन्होने कहा कि किसानों के मुददों को केंद्र के समक्ष उठाना मुख्यमंत्री का संवैधानिक कर्तव्य था, लेकिन भगवंत मान मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।