चंडीगढ़, 10/09/2025
आज पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा की बाबा गुरिंदर सिंह की सादगी, समाज सेवा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। यह सौहार्दपूर्ण भेंट मानवता के कल्याण हेतु आपसी सहयोग और सेवा भाव के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाली रही।