अलीगढ़, 27/02/2026
रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. वे लीवर के कैंसर से जूझ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में एडमिट थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया. रिंकू सिंह T20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप मैच में टीम स्क्वाड में शामिल है और गुरुवार को वह चेन्नई में हुए जिंबॉब्वे से मैच के दौरान टीम में शामिल हुए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद जब भारतीय टीम चेन्नई पहुंची थी, तो रिंकू सिंह के पिता को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आनन – फानन में रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़ पिता के पास पहुंचे थे. वहीं 26 फरवरी को हुए इंडिया – जिंबॉब्वे मैच से पहले वह टीम के साथ जुड़ गए थे, हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था.
बता दें कि रिंकू सिंह के पिता ने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे. बीते दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 24 फरवरी को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बता दें कि खान चंद्र सिंह अलीगढ़ में एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते थे. सीमित आमदनी में उन्होंने परिवार का भरणपोषण किया और मेहनत से कभी कोई समझौता नहीं किया. रिंकू सिंह भी कई इंटरव्यू में अपने पिता के साथ खास भावनात्मक रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं. पिता के निधन से क्रिकेटर रिंकू सिंह को गहरा दुख पहुंचा है.
