नई दिल्ली, 17/01/2026
असम में कांग्रेस पार्टी के एकजुट होने की बात कहते हुए असम के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस ही बनाएगी.
शिवकुमार ने नई दिल्ली में 10, राजाजी मार्ग पर कांग्रेस मुख्यालय में राज्य नेतृत्व के साथ पहली रणनीति बैठक में भाग लेने के बाद कहा,’असम में बदलाव होगा और राज्य में कांग्रेस का शासन आएगा. पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है. सभी सदस्य एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं. असल में बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई का संदेश राज्य नेतृत्व को पहले ही दे दिया गया है.’
शिवकुमार ने कहा, ‘कांग्रेस में एकता का संदेश साफ है. पूरे राज्य में बदलाव होगा.’ असम राज्य के नेतृत्व और पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक में भाग लिया. मीटिंग में कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, असम इंचार्ज जितेंद्र सिंह अलवर, एआईसीसी सीनियर वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश भगेल और बंधु तिर्की मौजूद थे.
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस विधायक दल के नेता लीडर देबब्रत सैकिया भी मीटिंग में शामिल हुए. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि असम चुनाव से संबंधित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 जनवरी को गुवाहाटी में होगी.
बघेल ने कहा, ’21 जनवरी से 28 जनवरी तक हम एक जोनल कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहाँ हम जमीनी स्तर के नेताओं के साथ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे.’ बघेल ने कहा कि असम के लोग आने वाले असम चुनाव में देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को हटा देंगे.
