चंडीगढ़, 10/03/2026
पंजाब विधानसभा सभा के चौथे दिन सदन में वित्त मंत्री हरपाल चीमा और नेता विपक्ष प्रताप बाजवा में जमकर बहस हुई और बहस इतनी तीखी हुई की बात गालियां तक पहुंच गई जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने मामला शांत करवाया वही उसके बाद कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया
सुखपाल स्पष्टीकरण नही दें तो उसे चाहे बाहर निकाल दो: राणा
पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैहरा को लेकर चल रही तीखी बहस के दौरान कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सुखपाल खैरा को विधानसभा में बुलाया जाए और उससे स्पष्टीकरण मांगा जाए अगर वह स्पष्टीकरण नही दें तो उसे चाहे बाहर निकाल दो। राणा गुरजीत सिंह ने यहां पर यह भी कहा कि आप चाहो तो उसके खिलाफ कुछ भी कर लेना।
सुखपाल खैरा ने महिलाओं को लेकर की थी टिप्पणी
विधानसभा के अंदर सुखपाल खैरा को लेकर पिछले 1 घंटे से हंगामा चल रहा है यह हंगामा उसे संबंध में है जहां पर सुखपाल खैरा द्वारा एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए महिलाओं को लेकर गंभीर टिप्पणी करने का दोष लगा है। इस टिप्पणी को लेकर पंजाब विधानसभा में काफी ज्यादा एतराज किया गया है और सुखपाल खैरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया है। इस समय सुखपाल खैरा विधानसभा में मौजूद नहीं है और लगभग सभी विधायकों द्वारा सुखपाल खैरा की इस शब्दावली की निंदा की है।
विधानसभा में सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
महिलाओं को हजार हजार रुपए देने वाली स्कीम पर बोलते हुए सुखपाल खैहरा की तरफ से एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था की हजार हजार रुपए लेने वाली महिलाएं कौन से सुरमे जन्मेगी और ये इंटरव्यू उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करदी जिसे लेकर विवाद हो गया हालांकि कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ऐसी भाषा को लेकर निंदा की तो वही आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पंजाब विधानसभा से को बर्खास्त करने की मांग की वहीं इस हंगामे के बीच सुखपाल खैहरा ने लाइव होकर स्पष्टीकरण दिया और सरकार को भी घेरा
