चंडीगढ़, 26/07/2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 11 लोगों की जान बचाने में सहायता करने वाले दो नौजवानों से आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी निवास पर मुलाकात की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा स्थित सरहिंद नहर हादसे में 11 लोगों की जान बचाने में साहसिक भूमिका निभाने वाले कृष्ण कुमार पासवान और जसकरण सिंह को सम्मानित किया और उनके साहस की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया की वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी इन दोनों नौजवानों को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे इससे पहले मुख्यमंत्री ने बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल सहित नहर से 11 लोगों को निकालने वाले PCR पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया