मोहाली, 11/09/2025
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है जिनका स्वास्थ्य इलेक्ट्रॉल लेवल कम होने से खराब हो गया था और उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया गया था जिसके बाद से उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट मीटिंग भी ली और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्य का भी जायजा ले रहे थे लेकिन अब उनका स्वास्थ्य ठीक है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है
150 से ज्यादा नाव तैयार कर लोगों की मदद करने वाले से सीएम ने की बात
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह हंसपाल जिन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकालने के लिए 150 से ज्यादा नाव तैयार कर लोगों की मदद की। मुख्यमंत्री ने उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पंजाब सरकार की तरफ से उनका धन्यवाद किया
सीएम ने गायक मनकीरत औलख की सराहना की
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल से पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख से वीडियो कॉल पर की बातचीत। और उनके द्वारा पंजाब में बाढ़ के दौरान करी जा रही बचाव कार्य की सराहना की