चंडीगढ़, 02/12/2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जापान दौरे पर है पंजाब में बड़ी कंपनियों को निवेश करने का निमंत्रण दे रहे है जिसके चलते आज मुख्यमंत्री भगवंत मान टोक्यो में उद्योगपतियों से पंजाब में निवेश को लेकर मुलाकात करेंगे उससे पहले मुख्यमंत्री मान टोक्यो के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे इसके बाद जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन सहित जापान के शीर्ष निवेश संस्थानों से मीटिंग करेंगे
आज Aisan Industry, Yamaha Motor और Honda Motor के साथ पंजाब में इंडस्ट्रियल निवेश व सहयोग पर बैक-टू-बैक बैठकें होंगी वहीं JICA South Asia Department के डायरेक्टर जनरल से इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर अहम चर्चा करेंगे इसके इलावा जापान सरकार के उप-उद्योग मंत्री कोमोरी ताकुओ से मुख्यमंत्री मान की मुलाकात होगी इसके बाद Fujitsu Ltd. के उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे बता दे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले भी भारत के दूसरों राज्यों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात कर चुके है इसके इलावा राजपुरा में स्थित कंपनी जापान की कई कंपनियों को सामान बनाकर भेजती है ऐसे ही और कई बड़े प्रोजेक्ट पंजाब में लगाने के लिए सरकार जापान दौरे पर है जिससे पंजाब की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके
