मोहाली, 06/09/2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को कल देर शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिनका हाल पूछने आज सुबह मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पहुंचे जिसके बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा पहुंचे जिन्होंने बाहर आकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में अब सुधार है और उनकी पल्स रेट में भी सही है जिससे हालत स्थिर बनी हुई है और लगातार मेडिकल टीमें निगरानी कर रही हैं
वहीं दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और गुरमीत सिंह खुड़िया भी मुख्यमंत्री का हाल पूछने मोहाली के अस्पताल पहुंचे जिसके बाद बाहर आते ही उन्होंने कहा कि दो चार दिन में मुख्यमंत्री लोगों के बीच होंगे और वह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी ले रहे है और कैबिनेट मंत्रियों को बुलाकर उन्हें डायरेक्शन भी दे रहे है