नई दिल्ली, 8/05/2025
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज (8 मई, गुरुवार) दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ आए पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। यह बातचीत चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही चर्चाओं की श्रृंखला का हिस्सा है।