भिवानी, 12/11/2025
जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा मौत मामले में मंगलवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में गांव ढाणी लक्ष्मण सहित आसपास के गांवों से भी लोग शामिल हुए.
क्या बोले मनीषा के पिता
मनीषा के पिता “संजय ने कहा कि यह पंचायत जांच में तेजी लाने के लिए हो रही है. उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए. उन्होंने कहा कि काफी समय हो गया, लेकिन सीबीआई भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई. पंचायत के माध्यम से जांच में तेजी लाने और दोषियों को उजागर करके गिरफ्तार करने की मांग रखी गई है.”
धरना जांच तेज करने के लिए चेतावनी
पंचायत में शामिल किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि “इस मामले की जांच तेज की जाए. हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह सीबीआई को कहकर जांच में तेजी लाए और प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से सच्चाई सबके सामने जल्दी लाई जाए. साथ ही सुझाव दिया कि एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाए. ये धरना सरकार को जांच तेज करने के लिए चेतावनी के लिए किया जाए.
क्या है मामला
बता दें कि गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है, जो जांच के लिए 3 बार भिवानी आ चुकी है और अपने स्तर पर जांच कर चुकी है. वहीं सीबीआई की टीम 27 अक्टूबर सोमवार को भिवानी से दिल्ली लौट गई. इसके बाद दिल्ली में ही रहकर अपने स्तर पर जांच कर रही है. भिवानी लिछमन ढाणी में आज एक मीटिंग रखी गई जिसमें बताया गया कि सीबीआई जांच तेज होनी चाहिए. अगर कुछ सबूत लगे हैं तो मनीषा के परिजनों को बताया जाए.
30 नवंबर को सांकेतिक धरना
मनीषा के पिता संजय ने बताया कि “जो मीटिंग हुई. उसमें निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर को एक सांकेतिक धरना दिया जाएगा. धरने पर जितने भी लोग मौजूद रहेंगे, वे सिर्फ पानी पीकर धरने पर बैठे रहेंगे और अन्न का एक दाना भी नहीं खाएगे.”
क्या बोले किसान नेता
पंचायत में शामिल किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि “इस मामले की जांच तेज की जाए. हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह सीबीआई को कहकर जांच में तेजी लाए और सबके सामने सच्चाई भी जल्दी लाई जाए. साथ ही सुझाव दिया कि एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाए. यह धरना सरकार को जांच तेज करने के लिए चेतावनी के लिए किया जाए.”
3 बार भिवानी आ चुकी है सीबीआई
बता दें कि गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी करीब 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है, जो जांच के लिए 3 बार भिवानी आ चुकी है. सीबीआई अपने स्तर पर जांच कर चुकी है. वहीं सीबीआई की टीम 27 अक्टूबर (सोमवार) को भिवानी से दिल्ली लौट गई. इसके बाद दिल्ली में ही रहकर अपने स्तर पर जांच कर रही है.
