चंडीगढ़, 28/06/2025
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज राज्य सरकार द्वारा श्री जसवीर सिंह सेखों को पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी।
जसवीर सिंह सेखों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सेखों राज्य सरकार द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों विभाग द्वारा शुरू की गई योजनाएं समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों तक सुचारु रूप से पहुंचें क्योंकि वे खरीद प्रक्रियाओं का मुख्य हिस्सा हैं।
गौरतलब है कि श्री सेखों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (केंद्रीय अधिनियम 20, वर्ष 2013) की धारा 16 के तहत आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।