सिरसा, 28/11/2025
हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिरसा के एसपी की क्लास लगाते हुए दो कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं, जिसमे एक पुलिस विभाग और एक बिजली विभाग से संबंधित कर्मचारी शामिल है. विज ने यह कार्रवाई शुक्रवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान की.
6 मामलों का हुआ निपटारा
अनिल विज बैठक की अध्यक्षता कर कर रहे थे, इस मौके पर अनिल विज ने फर्यादियो की समस्या गम्भीरता से सुनते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भड़क गए. मौके पर सिरसा उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में 17 शिकायतें रखी गई जिनमें से 6 का मोके पर ही निपटारा कर दिया गया. इस मौके पर अनिल विज कभी गर्म तो कभी नरम वाला रुख बनाते दिखे.
’11 शिकायतों को अगली बैठक के रखा गया है पेंडिंग’
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “बैठक में आज उनके सामने 17 शिकायते रखी गई थी जिनमें से 6 का मौके पर ही निपटा कर दिया गया है. 11 शिकायतों को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है. उन 11 पेंडिंग रखी शिकायतों में कुछ इंफॉर्मेशन मांगी गई है.” उन्होंने कहा की “फरियादियों की शिकायत सुनते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया है, जिसमें से एक पुलिस विभाग और एक बिजली विभाग से संबंधित है.” उन्होंने कहा कि “उन्हें किसी भी अधिकारी से नाराज नहीं है. वह आमजन की शिकायतें सुनकर ही फैसला लेते हैं और जो अधिकारी गलत करेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे.” वहीं 11 महीने बाद सिरसा आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “अब वह हर महीने सिरसा आएंगे और मीटिंग लेंगे.”
राहुल गांधी ड्रामे कर रहे हैं: विज
कांग्रेस द्वारा किए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की “राहुल गांधी ड्रामे कर रहे हैं. इतनी वोटर लिस्ट दिखाई है पर वोट बनाई किसने है. यह सिर्फ झूठ की बुनियाद के ऊपर अपनी नाकामयाबियों को छुपाने के लिए कांग्रेस कर रही है जनता इस बात को समझ चुकी है. बिहार चुनाव इसका ताजा उदाहरण है. जनता अब काम करने वाली पार्टी को देखना चाहती है और भारतीय जनता पार्टी ही जनहित में काम कर रही है.”
दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी: विज
खिलाड़ियों की मौत पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि “यह जो दो खिलाड़ियों की मौत हुई है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इसका बहुत दुख है और उसकी जांच कराई जाएगी जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “भगवंत मान अपने क्षेत्र की तो चिंता करते नहीं है. उनके प्रदेश में क्या हो रहा है और उनके प्रदेश से की क्या हालात है. यह वह नहीं देखते. एक समय में पंजाब देश का सबसे उन्नत राज्य जाना जाता था, लेकिन अब हालात और हैं.”
‘कभी कोई मंत्रालय की मांग नहीं करते हैं’
मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की टीस पर सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “उन्होंने कभी भी कुछ भी बनने के लिए चाहत नहीं की है और जब यह मंत्रालय बांटते हैं. वह दिल्ली में ही बांटते हैं. मुख्यमंत्री और मंत्री बनाए जाते हैं. इसके लिए वह कभी भी दिल्ली नहीं गए हैं. वह कभी कोई मंत्रालय की मांग नहीं करते हैं. उन्हें उनकी पार्टी उनकी योग्यता के अनुसार जो जिम्मेवारी देगी वह पूरी निष्ठा से वह निभाएंगे.”
‘इसमें किसी की कोई गलती नहीं है’
कुरुक्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गाड़ी नहीं रुकने के मसले पर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा की “इसमें किसी का दोष नहीं है.” अनिल विज ने कहा कि “इसका कारण यह रहा कि कुरुक्षेत्र जाने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं था. उन्होंने अंबाला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिसीव करने के लिए गए थे. वहीं उनके हेलीकॉप्टर में भी बैठे और उनकी गाड़ी में भी बैठे. और ब्रह्म सरोवर पर भी गए.” उन्होंने कहा कि इतने में उनके समर्थक उनसे मिलने आ गए. उन्हें समर्थकों ने घेर लिया और वह जब उठे तो उनकी कुर्सी खाली हुई और कुर्सी पर कोई आकर बैठ गया. इसमें किसी की कोई गलती नहीं है.”
