काराकस: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. इस सफलतापूर्वक बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है. वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस बात की जानकारी दी.
ट्रंप के मुताबिक, यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था. इसकी पूरी डिटेल बाद में दी जाएंगी. उन्होंने आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस होगी. खबर के मुताबिक, शनिवार सुबह कम से कम सात धमाके हुए और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज वेनेजुएला की राजधानी में घुस आए. नेता निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका पर महीनों तक चले दबाव अभियान के बाद आम लोगों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने काराकास में धमाकों से पहले चल रही मिलिट्री एक्टिविटी की वजह से वेनेजुएला के एयरस्पेस में अमेरिकी कमर्शियल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया.
