चंडीगढ़, 31/03/2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जिला संगरूर के लड्डा कोठी से 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को रवाना करेंगे पंजाब वासियों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध भगवंत मान सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत पंजाब में अमन कानून की व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की तरफ बड़ा कदम बढ़ा रही है जिसके तहत पंजाब के सारे 28 पुलिस जिलों में दिए जाने वाले वाहन तैनात होंगे
इमरजेंसी में 112 डायल करने पर तुरंत मदद के लिए इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पहुंचेंगे यह सारे वाहन मोबाइल डाटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस होंगे वाहनों में डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर के इलावा अन्य प्रकार की आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी प्रबंध किया गया है
वाहनों को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब वासियों को संबोधन भी करेंगे
