पटियाला, 28/03/2026
पटियाला से कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री लाल सिंह का देहांत हो गया है जानकारी मुताबिक लाल सिंह दिल की बीमारी से जुझ रहे थे और उनके स्टंट भी डले हुए थे वहीं आज पटियाला स्थित अपने घर पर कॉफी पीते समय उनका देहांत हो गया उस समय उनके बेटे राजिंदर सिंह भी मौजूद थे
बता दे राजिंदर सिंह भी समाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके है और लाल सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता थे जो कई बार स्नौर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर कांग्रेस की झोली में डालते रहे वहीं अब उनके देहांत के बाद सभी राजनीतिक दलों के नेता लाल सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे है
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं मंत्री रहे लाल सिंह चंडीगढ़ के मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल थे जो कई दिन से बीमार चल रहे थे वहीं उनकी पार्थिव शरीर थोड़ी देर तक पटियाला पहुंचेगी
