चंडीगढ़, 19/03/2026
बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह जिम से निकलने के बाद अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठ रहा था. तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए. गोलियां लगने की वजह से कार में ही चरणप्रीत सिंह मौत हो गई.
दोनों शूटरों का कैथल में एनकाउंटर
चंडीगढ़ में हुए चरणप्रीत हत्याकांड मामले में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को कैथल से गिरफ्तार कर लिया जिनमें राजन उर्फ पीयूष पहलवान जो फिरोजपुर का रहने वाला हैं और वह कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था वहीं दूसरा आरोपी प्रीतम शाह नवांशहर का रहने वाला है दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए दोनों आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद कर लिए गए
चंडीगढ़ के वीआईपी सेक्टर में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
बता दे की चंडीगढ़ के वीआईपी सेक्टर 9 स्थित जिम से बाहर निकलते समय चरणप्रीत सिंह को गोलियां मारी गई जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई वहीं चरणप्रीत के साथी उसी स्कॉर्पियो कार में उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले गए थे जहां डॉक्टरों ने चरणप्रीत सिंह को मृत घोषित बताया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 5 से ज्यादा खाली के खोल बरामद किए. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए. प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई है. जो मुल्लांपुर का रहने वाला था.
कत्ल की जिम्मेवारी गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग ने ली थी
चंडीगढ़ सेक्टर 9 में चरणप्रीत सिंह के कत्ल की जिम्मेवारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा की चरणप्रीत उनके एंटी ग्रुप को जानकारी देता है और जमीनों पर कब्जा करता है वहीं चरणप्रीत के गांव वालों के मुताबिक वह गरीबों की मदद करता था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी
चरणप्रीत सिंह का अंतिम सस्कार नहीं करने की चेतावनी?
चरणप्रीत सिंह के कत्ल के बाद से उसके दोस्तों और गांववासियों की तरफ से उसका अंतिम सस्कार नहीं करने की चेतावनी दी गई और कहा की पुलिस जब तक दोषियों को पकड़ नहीं लेती और कत्ल किन लोगों ने किया है तब तक चरणप्रीत सिंह का अंतिम सस्कार नहीं किया जाएगा लेकिन अब दोनों शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस अब चरणप्रीत का पोस्टमार्टम और सस्कार करने की अपील करेगा
