न्यूज डेस्क, 07/02/2026
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ब्लड से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. करियर और बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के चांस हैं. निवेश से लाभ हो सकता है. प्रेम संबंध बढ़िया रहेंगे. आप अपने प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. हवन, कीर्तन पूजा-पाठ में आपका धन खर्च हो सकता है. शिक्षा को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें. पढ़ाई से भ्रमित हो सकते हैं.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा. अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है. बिजनेस में यह सप्ताह अच्छे परिणाम देगा. एक से अधिक तरीकों से लाभ प्राप्त होंगे. नौकरी वाले जातकों को मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. आपकी प्रेमी साथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे. आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. आपकी इनकम तो बढ़ सकती है, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे.
मिथुन- आने वाला नया सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. सेहत भी ठीक रहेगी. सप्ताह के अंत में पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. डॉक्टर के संपर्क में रहें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु खर्चे बढ़े रहेंगे. बिजनेस के लिए समय बढ़िया है. नए संपर्क बिजनेस के लिए अच्छे रहेंगे. नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. ऑफिस में आरके काम की तारीफ होगी. प्रेम संबंध भी अच्छे बने रहेंगे. अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलता रहेगा. शिक्षा में थोड़ी परेशानी रह सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए समय कुछ परेशानी वाला रहेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो सावधान रहें. लापरवाही भारी पड़ सकती है. जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. मॉर्निंग वॉक अवश्य करें. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हनी रहेगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी. खर्चों में भी लगाम लगेगी. नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए समय लाभदायक रहेगा. ऑफिस में आनंद का समय बिताएंगे. व्यापारियों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा समय रह सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें. घमंड के कारण रिश्तों में टकराव देखने को मिल सकता है. वैवाहिक संबंधों के लिए भी समय परेशानी वाला रहेगा. जीवनसाथी से टकराव पैदा हो सकता है. शिक्षा की बात करें तो आने वाला सप्ताह बढ़िया रहेगा. सफलता मिल सकती है.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह नया सप्ताह मध्यम रहेगा. आपको ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और उसमे सफल भी होंगे. नौकरी पेशा जातकों को मान-सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंधों में रोमांस देखने को मिलेगा. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा. कुछ परिस्थितियों के कारण पढ़ाई में ब्रेक भी हो सकता है.
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. सेहत कुछ नर्म रहेगी. ब्लड प्रेशर या शुगर से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी. धन की कमी रहेगी और खर्चों की बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापार के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. व्यापार को आगे बढ़ाने की सोचेंगे. नौकरी वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने प्रेमी संग रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे. किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी संग तीर्थस्थान जा सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बढ़िया रहेगा. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. खास तौर से पुरुषों को पेट से संबंधित समस्या हो सकती है. आर्थिक खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. उम्मीद से ज्यादा धन खर्च करना भारी पड़ सकता है. व्यापारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे. पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है. जैसे चल रहा है, वैसे ही चलने दें. वैवाहिक संबंध अच्छे बने रहेंगे. परिवार के किसी सदस्य से झगड़े की नौबत आ सकती है. विद्यार्थी अनुशासन में रहकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आनेवाल सप्ताह अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है. आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. धन संबंधित कोई समस्या नहीं आएगी. व्यापारियों के लिए लाभदायक समय रहेगा. व्यापार से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए समय ठीक रहेगा. ऑफिस में मन लगाकर कार्य करेंगे. प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आपसी रिश्तों में भी तनाव हो सकता है. वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे. परिवार संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा.
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. सेहत की बात करें तो सावधान रहने की जरूरत है. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन का आवागमन बना रहेगा. व्यापारियों को नए कांटेक्ट मिल सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा. प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे. प्रिय पात्र के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे. गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. समय रहते संभालने का प्रयास करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा. ध्यान भंग हो सकता है.
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. सेहत के प्रति सावधान रहें. आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. रूपए पैसे की बात कोई करें तो आर्थिक स्थिति को लेकर समय सामान्य रहेगा। आपको कमाई तो होगी, परंतु खर्च भी अधिक लगे रहेंगे, आपके व्यवसाय की बात करें तो व्यवसाय को लेकर समय कुछ कमजोर रहेगा। अधिक साधन आ सकते हैं, परंतु आपको खर्चों के अधिकता के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर आपका किसी बात का कोई विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध बहुत अधिक अच्छे रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक और खुशनुमा पर बिताएंगे, आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं, शिक्षा की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए यहां बहुत वह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा।
कुंभ- यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आपको गले का दर्द या दांत का दर्द परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा. पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापार को लेकर भी आपके लिए दिन सही रहेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अधिक शानदार रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपका नाम होगा और आपकी प्रशंसा हो सकती है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप प्रेमी को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में कुछ कुछ उथल -पुथल रहेगी, परंतु रिश्ता बहुत अधिक अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी संग बाहर घूमने जा सकते हैं. शिक्षा के लिए समय कमजोर रहेगा.
मीन- यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा. सेहत की बात करें तो सावधान रहने की आवश्यकता है. ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी, खर्च अधिक लगे रहेंगे. व्यवसाय और करियर को लेकर समय अच्छा रहेगा. आप पार्टनर संग व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं. नौकरी वाले जातकों को अपने सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है. प्रेम और संबंधठीक रहेंगे. रिश्ते में रोमांस रहेगा. वैवाहिक संबंधों को लेकर थोड़ा परेशानी का समय रहेगा. आपकी शिक्षा को लेकर बात करें तो पढ़ाई-लिखाई के लिए सबसे अच्छा रहेगा. कंपटीशन में सफलता मिल सकती है.
