चंडीगढ़, 02/01/2026
लंबे समय से गैरहाज़िर रहने पर आबकारी एवं कर विभाग के 4 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है एक साल से ज्यादा अनुपस्थिति होने पर ऐसे कर्मचारियों पर ‘डीम्ड इस्तीफा नियम लागू कर कार्यवाही की गई है यह सख्त कार्यवाही स्टेट टैक्स कमिश्नर ने की है
आबकारी एवं कर विभाग के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया की सरकार अनुशासनहीनता एवं ड्यूटी में लापरवाही के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति बना रखी है जिसके चलते नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है और आने वाले समय में विभाग में अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी
