नई दिल्ली, 11/12/2025
दिल्ली-नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले दो दिनों से सर्दी बढ़ने की बजाय तापमान में इजाफा देखने को मिला है. आने वाले दिनों में भी अभी दिल्ली का मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है. अगर बात प्रदूषण की बात करें तो राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:00 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 अंक बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार बीती दिन दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था.
आज मौसम ठंडा और कोहरा रहने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार को कड़ाके की ठंड पड़ेगी और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध छाया हुआ है. दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 से 10 सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है, जबकि थोड़ा बहुत कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन अभी चेतावनी वाली बात नहीं है.
केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:00 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 अंक बना हुआ है। दिल्ली के विहार में एक्यूआई 312, अशोक विहार में 328, चांदनी चौक में 305 और आईटीओ दिल्ली में 309 बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर नोएडा में 233 और ग्रेटर नोएडा 243, गाजियाबाद में 312 गुरुग्राम में 298 और फरीदाबाद में 299 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.
