चंडीगढ़, 3/09/2025
पंजाब में लगातार हो रही बारिश की वजह से सरकार ने पंजाब को आधिकारिक तौर पर आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे लगातार कई जिलों में बहुत नुकसान हो चुका है और 1200 गांवों की फसल और जमीन भी नष्ट हो चुकी है और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग लापता है वहीं तरनतारण को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया गया है
मुख्यमंत्री भगवंत मान जायेंगे संगरूर
पंजाब में बाढ़ संकट के बीच आज मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर जाएंगे और मकरोड साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे इसके इलावा घग्गर नदी पर बने दो पुलों का भी निरीक्षण करेंगे और राहत, बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी आनंदपुर साहिब के गांवों में राहत कार्य में जुटे
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी श्री आनंदपुर साहिब के निकट बुर्ज गाँव में देर रात तक राहत कार्यों में जुटे रहे बता दे उनके विधानसभा हल्के में भी लगातार पानी बढ़ रहा है और मंत्री हरजोत बैंस पिछले भी कई दिनों से बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ज़मीनी स्तर पर लोगों के बीच काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री द्वारा स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ज़रूरतमंदों तक राशन और ज़रूरी राहत सामग्री पहुँचाने की ज़िम्मेदारी ख़ुद संभाली है।