26 मार्च को पंजाब विधानसभा की तरफ कूच करेंगे किसान: SKM
चंडीगढ़, 16/03/2025
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में बैठक कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुली बहस करने की चुनौती दी और कहा की वह अपने मंत्रियों के साथ किसान भवन आकर बताए कि किसानों की मांगे पंजाब से संबंधित कैसे नहीं है और किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की वह लोगो को गुमराह करना बंद करे नहीं वह मुख्यमंत्री को जनता के बीच बेनकाब करेंगे इतना ही नहीं किसानों ने 26 मार्च को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की तरफ रोष मार्च करने की बात कही किसान 26 मार्च को सेक्टर 34 से पंजाब विधानसभा की तरफ अपना रोष प्रगट करते हुए कुच करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा ने 4 मई को जालंधर में मजदूर यूनियन, कर्मचारी यूनियन, व्यापारी एसोसिएशन, आढ़ती यूनियन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन, टैक्सी यूनियन और पत्रकारों के साथ मिलकर संवाद करने की बात कही जिसमें केंद्र ओर पंजाब सरकार की तरफ से किसानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है जो सही नहीं है किसानों ने ऐलान किया की मई महीने में जालंधर, बरनाला, अमृतसर में महा पंचायत की जाएंगी और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस को साम्राज्य विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाएगा

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर पंजाब सरकार ने लेलेवाला में गैस पाइप लाइन के लिए गांव की जमीन और गुरदासपुर में भारत माला प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीनों पर बिना मुआवजा दिए कब्जा किया जा रहा है जिसका विरोध किसान लगातार कर रहे है इस दौरान किसानों ने यह भी कहा कि किसान विरोधी कोई भी फैसला हो वह बरदाश्त नहीं किया जाएगा
