भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वह WTC इतिहास में 89 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (88 छक्के) को पीछे छोड़ दिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड के 356 रनों के जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 116 रन बनाए। केएल राहुल ने 25 और ऋषभ पंत ने 23 रन बनाए। भारत अभी न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है।
ऋषभ पंत ने अपनी 23 रनों की पारी के दौरान एक छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 89 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (88 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
-
ऋषभ पंत – 89 छक्के
-
बेन स्टोक्स – 88 छक्के
-
रोहित शर्मा – 56 छक्के
-
शुभमन गिल – 48 छक्के
- यशस्वी जायसवाल – 45 छक्के
