स्पोर्ट्स डेस्क, 28/11/2026
WWE के ऑस्ट्रेलियाई स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम जर्मेन हेली था। WWE ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत मेडिकल जटिलताओं के कारण हुई। हालांकि, कंपनी ने बीमारी या निधन की विस्तृत वजह नहीं बताई।
WWE ने अपने बयान में रीड को शानदार इंसान, परिवार के प्रति समर्पित और सहकर्मियों का प्रिय बताया। कंपनी ने उनकी पत्नी पेज, बेटी, परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रीड WWE के लोकप्रिय ग्रुप ‘द विजन’ का हिस्सा थे। उन्होंने 2019 में WWE में डेब्यू किया था और 2024 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब जीता था।
उनका आखिरी WWE अपीयरेंस 7 नवंबर को सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल इवेंट में था। WWE ने उनके निधन को इस इवेंट में लगी चोटों से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
