मुंबई (अनिल बेदाग) 13/11/2026
दोस्ती, प्यार और खुशियों का खूबसूरत संगम तब और खास हो जाता है, जब उसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों का आशीर्वाद भी जुड़ जाए। अभिनेत्री और ग्लोबल सेंसेशन उर्वशी रौतेला ने अपने खास दोस्तों, मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवुमन काव्या मारन को उनकी शादी के लिए दिल से शुभकामनाएं दी हैं। ग्रीस की खूबसूरत और रोमांटिक लोकेशन पर हो रहे इस खास जश्न ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। इस खुशी को और खास बना दिया सुपरस्टार रजनीकांत की शुभकामनाओं ने, जिन्होंने भी इस जोड़ी को जीवन की नई पारी के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
अनिरुद्ध रविचंदर अपने धमाकेदार संगीत और चार्टबस्टर गानों के जरिए भारतीय सिनेमा में खास पहचान बना चुके हैं, जबकि काव्या मारन बिजनेस और स्पोर्ट्स जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उर्वशी की आत्मीय शुभकामनाएं उनकी दोस्ती और स्नेह को बयां करती हैं। ग्रीस की खूबसूरत वादियों में शुरू हो रहा यह नया सफर अब सितारों के प्यार और आशीर्वाद से और भी यादगार बन गया है।
