पंचकूला, 02/11/2026
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला आज पंचकूला में हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित ‘संविधान पखवाड़ा 2026’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे इस अवसर पर हरियाणा के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण उपस्थित रहेंगे।
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।संविधान पखवाड़े के दौरान नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
