abhishek sharma
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक
भारत की जीत के नायक अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की।
भारत ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 118 रन बनाए, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बताया गया है। भारत ने महज 2.2 ओवर में 50 रन, 5 ओवर में 100 रन और 7.4 ओवर में 150 रन पूरे किए। भारत ने पूर्ण सदस्य देशों के खिलाफ 190 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य सबसे अधिक 40 गेंदें शेष रहते हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया।
https://patarkarpost.com/wp-content/uploads/2026/10/abhishek-scaled.jpg
अभिषेक ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपना 11वां शतक लगाकर विराट कोहली के 10 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका यह चौथा शतक रहा।
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 198 रन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 89 और बेवन जैकब के 39 रनों की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। श्रृंखला का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑक्लैंड में खेला जाएगा।
