Rupali Suri
मुंबई, 12/10/2026
नवरात्रि का त्योहार हो और पारंपरिक परिधानों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! अभिनेत्री और फैशन प्रेमी रूपाली सूरी अपने खूबसूरत साड़ी लुक्स से इस फेस्टिव सीजन में एथनिक फैशन का रंग जमाती नजर आ रही हैं। लाल, पीच, हरे और नारंगी जैसे आकर्षक रंगों से सजी उनकी साड़ियां पारंपरिक खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का शानदार संगम पेश करती हैं।
रूपाली के अंदाज की खासियत है कि हर रंग अपनी अलग कहानी कहता है। लाल रंग त्योहारों के उत्साह को दर्शाता है, पीच सौम्यता का एहसास कराता है, हरा ताजगी बिखेरता है और नारंगी रंग में उत्सव की ऊर्जा झलकती है। वहीं, सिल्क साड़ियों की शाही चमक उनके लुक्स में क्लासिक एलिगेंस जोड़ती है।
स्टेटमेंट जूलरी से लेकर मिनिमल एक्सेसरीज तक, साड़ी को अलग-अलग अंदाज में स्टाइल करने की प्रेरणा भी उनके लुक्स से मिलती है। रूपाली सूरी का यह रंगीन फैशन अंदाज बताता है कि साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मविश्वास की खूबसूरत पहचान है।
