CBI reaches CM's office; raids conducted at the Chandigarh, Mohali, and Sangrur premises of OSD Rajbir Ghumman.
चंडीगढ़, 06/10/206
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस और उनके ओएसडी (OSD) राजबीर घुम्मण से जुड़े ठिकानों पर सीबीआई (CBI) ने रेड की है। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 के सीएम कैंप ऑफिस के अलावा मोहाली के फेज-11 स्थित राजबीर के भाई के घर और संगरूर जिले के उनके पैतृक गांव घराचों में भी सीबीआई की टीमों ने दबिश दी है।
यह कार्रवाई कथित ‘कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग’ मामले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शुरुआती जांच के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को जांच सौंपने और दो महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
देर शाम सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए चंडीगढ़, मोहाली और संगरूर समेत कई संवेदनशील स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। वहीं दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश और सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने मामले की तुरंत सुनवाई (अर्जेंट लिस्टिंग) की मांग की, जिस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने कहा कि मामले की लिस्टिंग पर विचार किया जाएगा।
