President Droupadi Murmu arrives in Chandigarh; Haryana Governor Prof. Asim Kumar Ghosh extends a formal welcome.
चंडीगढ़, 06/10/2026:
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ आगमन पर आज उनका भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू के उतरते ही हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उनकी अगवानी की और बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर राज्य की ओर से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रतिनिधियों और सेना व पुलिस के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही। गार्ड ऑफ ऑनर और संक्षिप्त औपचारिक मुलाक़ात के बाद राष्ट्रपति अपने तय आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति का यह दौरा क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़ा हुआ है।
