Rahul Dev
मुंबई, 17 सितंबर 2026
मॉडलिंग से लेकर सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राहुल देव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुंबई में अबू जानी और संदीप खोसला के 40 साल पूरे होने के जश्न में रैंप पर उतरे राहुल ने अपने स्टाइल, फिटनेस और खास अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उनकी शर्टलेस तस्वीरें और तराशी हुई फिटनेस सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।
दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय राहुल आज हिंदी के साथ पंजाबी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी लगातार काम कर रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं और किरदारों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें एक मजबूत पैन-इंडियन पहचान दी है। फिल्मों के साथ अब वह पॉडकास्टिंग और नए फॉर्मेट्स में भी प्रयोग कर रहे हैं।
राहुल अपने करियर की निरंतरता और ऊर्जा का श्रेय अपने गुरु जी, श्री तरनैव जी की कृपा और आशीर्वाद को देते हैं। उनका कहना है कि गुरु जी ने उन्हें आगे बढ़ते रहने और खुद को लगातार बेहतर बनाने की ताकत दी है।
रैंप हो या सिल्वर स्क्रीन, राहुल देव का वही पुराना आकर्षण आज भी कायम है। बढ़ती मांग और करोड़ों की फीस वाले दौर में पहुंचता उनका करियर उनकी लंबी और लगातार जारी यात्रा की नई तस्वीर पेश करता है।
