Kantara Shines at SIIMA
मुंबई, 16 सितंबर 2026
भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुका होम्बले फिल्म्स एक बार फिर सुर्खियों में है। साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में प्रोडक्शन हाउस की चर्चित फिल्म ‘कांतारा’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट लिरिक्स जैसी प्रमुख श्रेणियों में सम्मान मिला।
‘कांतारा’ की यह उपलब्धि होम्बले फिल्म्स की उस सिनेमाई सोच को दर्शाती है, जिसमें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और मजबूत कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में पेश किया जाता है। प्रोडक्शन हाउस इससे पहले ‘KGF’ फ्रैंचाइज़ी, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ फ्रैंचाइज़ी जैसी फिल्मों के जरिए पैन-इंडिया दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
वहीं, ‘महावतार नरसिम्हा’ के जरिए एनीमेशन सिनेमा में भी नई संभावनाओं को सामने लाने के बाद होम्बले फिल्म्स की नजर अब ग्लोबल दर्शकों पर है। आने वाले समय में ‘सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्व’, ‘महावतार परशुराम’, ‘सूर्या 48’ और अन्य महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के साथ प्रोडक्शन हाउस की यह यात्रा और दिलचस्प होने वाली है।
