नेशनल डेस्क: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ की वजह से भारत-नेपाल इंटरनेशनल बस सर्विस पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) और दिल्ली सरकार ने 28 और 29 अगस्त के लिए ‘भारत-नेपाल मैत्री बस सर्विस’ को कुछ समय के लिए रोक दिया है।
बस सर्विस कैंसिल
DTC ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में नेशनल हाईवे और दिल्ली-काठमांडू रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए DTC ने 28 अगस्त, 2026 को दिल्ली से काठमांडू के लिए बस सर्विस रोक दी है। इसके साथ ही 28 अगस्त को काठमांडू से दिल्ली वापसी की ट्रिप भी कैंसिल कर दी गई है। इसके अलावा 29 अगस्त को दिल्ली से काठमांडू के लिए नेपाली बस सर्विस को भी फिलहाल रोक दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
DTC नेपाल रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, नेपाल में नदियों में बाढ़ आने और कई जगहों पर सड़कें बह जाने की वजह से सफर बहुत जोखिम भरा हो गया है। यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों का ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया गया है। हालात सामान्य होने और सड़कें साफ होने के बाद ही ये सर्विस फिर से शुरू की जाएंगी।
2014 से चल रही है बस सर्विस
दिल्ली सरकार ने भारत और नेपाल के बीच रिश्ते मजबूत करने और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए 2014 में ‘दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली’ इंटरनेशनल बस सर्विस शुरू की थी। यह बस हर दिन सुबह 10 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए निकलती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गुजरते हुए यह बस गोरखपुर के पास सोनौली चेक-पोस्ट से नेपाल बॉर्डर में दाखिल होती है, लेकिन फिलहाल बाढ़ की वजह से यह रूट रोक दिया गया है।
