हरियाणा (Patarkar Desk)- हरियाणा विधानसभा के मानसून सेशन के पहले दिन बुधवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। लगातार विरोध के चलते विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कांग्रेस के 8 MLA को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद मार्शलों ने सभी MLA को सदन से बाहर निकाल दिया। कांग्रेस MLA के लगातार हंगामे पर एक्शन लेते हुए विधानसभा स्पीकर ने विकास सहारन, देवेंद्र हंस, गोकुल सेतिया, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला, जस्सी पेटवार, बलराम डांगी, इंदुराज नरवाल को सस्पेंड कर दिया।
सस्पेंड किए गए MLAs में कांग्रेस की महिला MLA शकुंतला खटक भी शामिल थीं। जब मार्शल उन्हें सदन से बाहर ले जाने पहुंचे तो उन्होंने बाहर जाने से मना कर दिया और वहीं खड़ी रहीं। इसके बाद महिला मार्शल को बुलाया गया। महिला मार्शल शकुंतला को सदन से बाहर ले गईं। इस बीच विधानसभा परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। मानसून सेशन के पहले दिन कांग्रेस MLAs के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई।
