लुधियाना, 1 अगस्त 2026: पंजाब के बरनाला की घटना को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज देर शाम लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों के नेताओं के साथ मीटिंग की।
सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल आज मीटिंग के साथ खत्म हो गई है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नगर निगम की अलग-अलग यूनियनों के नेताओं के साथ मीटिंग की है। मीटिंग के बाद बैंस ने नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों का समाधान किया जाएगा।
