न्यूज डेस्क, 01 अगस्त 2026
ग्लासगोव कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीत लिया है जिसपर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी और इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम नायब सैनी ने कहा की नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है
नीरज चोपड़ा ने अपने थ्रो में 85.83 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया वहीं श्रीलंका के खिलाड़ी रुमेश पथीराजे ने थ्रो 89.75 मीटर दूर फेंक पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मैडल अपने नाम किया
