दिल्ली, 22/07/2026
नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में पंजाब के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया और इस सप्ताह से पूरे पंजाब में व्यापक जनसंपर्क एवं संगठनात्मक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
कांग्रेस हाईकमान का कहना है कि केरल में पार्टी की एकजुटता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, और अब उसी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत के साथ पंजाब में भी अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
बता दे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हाईकमान से नाराज चल रहे थे और लगातार बगावत की खबरें सामने आ रही थी लेकिन अब पंजाब कांग्रेस के नेताओं को एकजुट कर साफ कह दिया गया है की पंजाब में सरकार बनाओ बाकी फैसला बाद में हर नेता की परफॉर्मेंस के हिसाब से किया जाएगा इसके बाद से सभी नेता शांत हो गए है
