दिल्ली, 21 जुलाई, 2026: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मेदांता हॉस्पिटल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि सभी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट मेदांता के डॉक्टरों के पैनल को सौंपी जाएं। हॉस्पिटल को उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाने का निर्देश दिया गया। कोर्ट ने यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि की याचिका के बाद दिया है।
गौरतलब है कि सोनम 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। 18 जुलाई को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई थी। सोनम की पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें उनकी पसंद के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए।
