हरियाणा 17 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा हरियाणा की रेल, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जींद के हुडा ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे।
जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
Read More:
