दिल्ली, 16 जुलाई, 2026: पंजाब कांग्रेस के अंदर गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान अब एक्टिव हो गया है। इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री और MP चरणजीत सिंह चन्नी, MP सुखजिंदर सिंह रंधावा, MLA परगट सिंह और MLA राणा गुरजीत सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं।
ये कांग्रेस नेता कांग्रेस पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल से मिल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के बागी गुट की हाईकमान के साथ यह पहली मीटिंग है। इससे पहले, चन्नी और रंधावा ने रणदीप सुरजेवाला से उनके घर पर मुलाकात की थी।
दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल को दिल्ली से वापस छत्तीसगढ़ भेज दिया है और फिलहाल चन्नी गुट से दूरी बनाए हुए हैं। राहुल गांधी ने अभी तक चन्नी से मिलने का समय नहीं दिया है। राहुल ने यह भी साफ कर दिया है कि हाईकमान उनकी मांगों पर विचार करने में बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नहीं है।
राहुल गांधी अब अगले एक-दो दिन में पंजाब कांग्रेस को लेकर कुछ अहम फैसले का ऐलान करके चन्नी गुट को बड़ा झटका दे सकते हैं। दूसरी तरफ, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट राजा वड़िंग ने जमीनी स्तर पर वर्कर्स के साथ मीटिंग्स का सिलसिला शुरू कर दिया है।
