हरीके पत्तन (तरनतारन), 14 जुलाई 2026: सभी सिख शहीदों की आत्मिक शांति और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से आयोजित अरदास समागम हरिके हेड वर्क्स पर शुरू हो गया है।
इस मौके पर सिंह साहिब ने अरदास की और हुक्मनामा लेने के बाद श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार अपने लापता परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लेकर इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
