चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल ने शनिवार को राणा गुरजीत के घर बागी ग्रुप के साथ तकरीबन दो घंटे मीटिंग की जो बेनतीजा रही क्योंकि 3 सांसदों और 9 विधायकों वाले गुट ने साफ कर दिया की वह राजा वडिंग की प्रधानगी में काम नहीं कर सकते वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा की राजा वडिंग को कांग्रेस के हित में खुद अस्तिफा दे देना चाहिए
हमें कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधान नहीं चाहिए: सुखजिंदर रंधावा
गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में उन्हें कांग्रेस को डुबोने वाला प्रधान नहीं चाहिए और पंजाब में कॉम्प्रोमाइज्ड लीडर नहीं चलेगा और हाईकमान को पंजाब कांग्रेस की भलाई के लिए फैसला बदलना चाहिए क्योंकि कांग्रेस वर्करों की भी यही भावनाएं है रंधावा ने ये भी कहा की उन्हें ठोककर बात करने वाला प्रधान चाहिए वहीं भूपेश बघेल के सामने सभी नेताओं ने राजा वडिंग की कारगुजारी पर जमकर सवाल उठाये तो इंचार्ज को भी कहना पड़ा की उनकी बाते हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी वहीं मीटिंग में मौजूद नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि नई नियुक्तियों को लेकर हाईकमान दुबारा समीक्षा करे
प्रगट सिंह ने भूपेश बघेल को दी नसीहत: सूत्र
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने तो मीटिंग के दौरान भूपेश बघेल को ये तक कह दिया कि इंटरव्यू देने की बजाए कांग्रेस पार्टी को बचाया जाए वहीं भूपेश बघेल उठकर बाहर निकले और कहा की वो सारी रिपोर्ट हाईकमान को देंगे और कोई भी कॉम्प्रोमाइज्ड नेता नहीं चलेगा जो जितने लायक है सिर्फ उसी को ही टिकट मिलेगी और बघेल ने ये भी कहा की कोई नेता ये मत सोचे की उनके साथ वो नहीं है वे सभी के साथ है और सभी एकजुट करना उनका मकसद है
बागियों की मीटिंग में बघेल एक घंटा लेट पहुंचे ?
चन्नी ग्रुप के साथ मुलाकात करने से पहले भूपेश बघेल ने राजा वडिंग से बातचीत की और उनके खिलाफ बागियों की शिकायतें सुनने के बाद भूपेश बघेल राणा गुरजीत के घर से निकल गए वहीं रस्ते में इंतजार कर रहे राजा वडिंग को साथ लेकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए मीटिंग के बाद सभी नेताओं ने कहा की अब सब कुछ हाईकमान के ऊपर निर्भर है की कांग्रेस पंजाब में कोई बदलाव होगा या नहीं


