चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026
पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर जहां पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस के नेताओं से मिल रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं वहीं कांग्रेस हाईकमान से झटका लगने के बाद चन्नी ग्रुप ने सुबह से ही चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस नेता राणा गुरजीत के घर मीटिंग की और चन्नी ग्रुप हाईकमान के आगे झुक गए है बैठक खत्म होने के बाद किस नेता ने क्या कहा पढ़िए
राणा गुरजीत ने कहा कांग्रेस में ऑल इस वेल
मीडिया से बातचीत करते हुए राणा गुरजीत ने कहा कि वह हाईकमान के विरुद्ध नहीं है पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल से उनकी बातचीत अभी नहीं हुई है और कांग्रेस में ऑल इज वेल है।
मीडिया ने गलत मैसेज निकाला: सुखजिंदर सिंह रंधावा
वहीं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कहा कि मीडिया ने मकसद गलत समझ लिया क्योंकि हम स्थानीय चुनाव को लेकर बात करके हटे हैं क्योंकि दीनानगर, फतेहगढ़ चूड़ियां चुनाव जीते है दूसरी बात यह है कि हम सभी नेता बघेल से मिलेंगे। रंधावा ने यह भी कहा कि हम हाईकमान से भी बात कर रहे हैं
कांग्रेस में डेमोक्रेसी है यहां विचार अलग हो सकते है: परगट सिंह
प्रगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस में डेमोक्रेसी है यहां नेताओं के विचार अलग हो सकते है लेकिन आपसी विरोध नहीं है
रंधावा और प्रगट सिंह घर के सदस्य सिर्फ विचारक मतभेद: वडिंग
राजा वडिंग ने भी अंदरूनी क्लेश पर कहा की सुखजिंदर रंधावा और प्रगट सिंह घर के सदस्य है और उनके साथ मतभेद विचारक हो सकते है क्योंकि हमारी पार्टी में डेमोक्रेसी है। और कांग्रेस में सभी को बात रखने की आजादी है और सभी नेता भूपेश बघेल के टच में है।


