चंडीगढ़, 24/05/2025
13 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डेट मुख्यालय चण्डीगढ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसमें जवानों के जन्मदिन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 वाहिनी से स्थानांन्तरण पर विदाई ले रहे कार्मिकों तथा वाहिनी के पदस्थ कार्मिकों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत 13 वीं वाहिनी कमाण्डेंट श्रीमति कमल सिसोदिया के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई जिसमें ग्रुप डांस, गायन एवं नाटक शामिल थे। उपस्थित सभी अतिथियों और कार्मिकों ने इस प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
विदाई लेने वाले कार्मिकों ने अपने 13 वीं वाहिनी के कार्यकाल के अनुभव साझा किए और वाहिनी के सभी सदस्यों को धन्यावाद ज्ञापित किया। उनकी विदाई में सभी की आखें नम हो गई। वहीं जन्मदिन मनाने वाले कार्मिकों को सभी ने हार्दिक सुभकामनाएं दीं और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर 13 वीं वाहिनी कमाण्डेन्ट श्रीमति कमल सिसोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दोनों अवसरों की गरिमा को सराहा। तत्पश्चात कमाण्डेन्ट महोदय के द्वारा विदाई लेने वाले कार्मिकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिकों के मनोबल को बढाने के लिए प्रशंसा पत्र तथा पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। अंत में सभी अतिथियों का धन्यावाद ज्ञापन किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।