चंडीगढ़, 13 फ़रवरी: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने दफ़्तर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की नई वैबसाईट जारी की, जो राज्य में सूचना के आदान-प्रदान से सम्बन्धित गतिविधियों में सार्वजनिक शमूलियत को सुनिश्चित बनाने सहित सूचना के प्रसार को और ज़्यादा सुचारू बनाएगी और पारदर्शिता में और अधिक वृद्धि करेगी।
विभाग के अधिकारियों और समूची तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आशा व्यक्त की कि मोबाइल-अनुकूल यह नई वैबसाईट https://ipr.punjab.gov.in/en/ पत्रकारों और आम लोगों को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों और जनहितैषी नीतियों के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करेगी और उन तक सही जानकारी अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिंदी तीनों भाषाओं में पहुंचाना सुनिश्चित बनाएगी।
वैबसाईट की अन्य मुख्य विशेषताओं को उजागर करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि इस वैबसाईट को सुविधा और प्रयोग में आसानी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है ताकि लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि वैबसाईट के ज़रिये लोग सरकार की पहलों, प्रैस रिलीज़, प्रकाशनाओं और विभिन्न क्षेत्रों संबंधी ताज़ा और व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।