चंडीगढ़ 28 फरवरी 2024
चंडीगढ़ के सेक्टर 54 जंगलों में बुधवार शाम 6 बजे करीब चंडीगढ़ पुलिस को एक 60 साल की बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला के सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस को यह भी आशंका है कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल सेक्टर 39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।